TEST : Mathematics Test – 27
1.
A एक कार्य को उतने ही समय में पूरा कर सकता है, जितने समय में B और C मिलकर उसे पूरा कर सकते हैं। यदि A और B मिलकर इसे 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं और C अकेला इसे 60 दिनों में पूरा कर सकता है, तो B अकेला इसे कितने दिनों में पूरा कर सकता है:
2.
यदि दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक क्रमशः 70 और 7 है और यदि एक संख्या 35 है, तो दूसरी संख्या क्या होगी?
3.
किन्हीं दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों x और x + 1 का लघुत्तम समापवर्त्य है:
4.
आधार 44 सेमी और ऊँचाई 22 सेमी वाले समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल कितना होगा?
5.
यदि कोई व्यक्ति 9 किमी/घंटा की चाल से यात्रा करने के बजाय 15 किमी/घंटा की चाल से यात्रा करता है, तो वह 30 किमी अधिक यात्रा करता है। तो उसके द्वारा तय की गई वास्तविक दूरी है:
6.
यदि 1 किलोग्राम चावल का मूल्य 45 रुपये है, तो 15.2 किलोग्राम चावल का मूल्य (रुपये में) क्या होगा?
7.
cos 75° + sin 15° का मान बराबर है:
8.
ठहराव वाले स्टेशन को छोड़कर, रेलगाड़ी की गति 60 किमी/घंटा है और ठहराव वाले स्टेशन सहित यह 45 किमी/घंटा की गति से यात्रा करती है। तो रेलगाड़ी प्रति घंटे कितने मिनट के लिए रुकती है?
9.
निम्नलिखित में से कौन सी तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या है जो 13 से विभाज्य है?
10.
742 रुपये को दो भागों में 5 : 9 के अनुपात में विभाजित करने पर दो भाग इस प्रकार प्राप्त होंगे:
11.
यदि 0.75 : x :: 2.5 : 8, तो x का मान बराबर होगा?
12.
यदि A, B से 80% अधिक है और B, C से 20% कम है, तो A : B : C का मान क्या होगा?
13.
18 और 42 के लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक का गुणनफल क्या है?
14.
यदि एक आयत की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 7 : 4 है और उसका क्षेत्रफल 12348 सेमी2 है, तो आयत की लंबाई कितनी होगी?
15.
यदि एक गोले की त्रिज्या 21 cm है, तो उसका आयतन क्या होगा?
16.
80.6 ÷ 4030 = ? का मान क्या है?
17.
एक दुकानदार एक कुर्सी को 639 रुपये में बेचता है और उसे 10% की हानि होती है। कुर्सी का क्रय मूल्य (रुपये में) क्या है?
18.
एक स्कूल में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए सीटों का अनुपात 7 : 8 : 9 है। सीटों को क्रमशः 30%, 40% और 50% बढ़ाने का प्रस्ताव है। बढ़ी हुई सीटों का अनुपात क्या होगा?
19.
राम ने एक साइकिल 1,900 रुपये में खरीदी और उसे 1,862 रुपये में बेच दिया। प्रतिशत हानि कितनी थी?
20.
कक्षा 11 की एक मध्यावधि परीक्षा में, 42% छात्र गणित में अनुत्तीर्ण हुए, 54% छात्र भौतिकी में अनुत्तीर्ण हुए और 48% छात्र रसायन विज्ञान में अनुत्तीर्ण हुए। तीनों विषयों में केवल 10% छात्र ही अनुत्तीर्ण हुए। 20% छात्र भौतिकी और रसायन विज्ञान दोनों में अनुत्तीर्ण हुए, 15% छात्र रसायन विज्ञान और गणित दोनों में अनुत्तीर्ण हुए, और 18% छात्र भौतिकी और गणित दोनों में अनुत्तीर्ण हुए। केवल दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों का प्रतिशत कितना है?
21.
एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 880 सेमी² है और ऊँचाई 20 सेमी है। त्रिज्या है:
22.
एक पतंग भूमि से 60 मीटर की ऊँचाई पर उड़ रही है। यदि डोरी की लंबाई 80√3 मीटर है, तो डोरी का भूमि के साथ कोण कितना है?
23.
एक दुकानदार एक वस्तु पर इतना मूल्य अंकित करता है कि अंकित मूल्य पर 15% की छूट देने के बाद भी उसे 19% का लाश प्राप्त हो। हालांकि एक ग्राहक को उस वस्तु पर 15% के बजाय 18% की छूट दी गई, इस स्थिति में दुकानदार द्वारा अर्जित प्रतिशत लाभ कितना होगा?
24.
ऊँचाई और दूरी की समस्याओं में, किस त्रिकोणमितीय अनुपात का सबसे अधिक उपयोग होता है?
25.
यदि 3x + y = 19 और x + 3y = 1 है, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
26.
यदि बहुपद p(x) = x² - kx + 6 का एक शून्यक 2 है, तो k का मान है:
27.
कोई दुकानदार प्रत्येक वस्तु पर 20% और 10% की क्रमिक छूट देता है। रु 500 के अंकित मूल्य वाली कोई वस्तु ग्राहकों के लिए कितने मूल्य पर उपलब्ध होगी?
28.
यदि दो संख्याओं का गुणनफल 216 और HCF 6 है, तो उनका LCM है:
29.
10 श्रमिक 10 दिनों में 900 पुस्तकें बाइंड करते हैं। तो 12 दिनों में 660 पुस्तकों को बाइंड करने के लिए कितने श्रमिकों की आवश्यकता होगी?
30.
सबसे छोटी अभाज्य संख्या है: