TEST : Mathematics Test – 25
1.
एक 60 मीटर ऊँचे भवन के शीर्ष से एक टावर के ऊपर और नीचे का अवनमन कोण क्रमशः 30° और 60° हैं। मीनार की ऊँचाई है:
2.
यदि x : y = 3 : 4 है, (4x + 3y) : (4y - 4x) = ?
3.
जब 5 व्यक्ति 12 दिनों में एक दीवार का निर्माण कर सकते हैं, तो 10 दिनों में मूल दीवार से 50% अधिक दीवार बनाने के लिए आवश्यक व्यक्तियों की संख्या है:
4.
एक कार का मूल्य हर वर्ष 20% की दर से मूल्यह्रास होता है। दो वर्ष बाद कार का मूल्य 4,80,000 रुपये हो जायेगा। कार का मूल मूल्य है:
5.
एक धनराशि वार्षिक तौर पर लगने वाले चक्रवृद्धि ब्याज पर 3 वर्षों के बाद रु 10648 हो जाती है और 2 वर्षो के बाद रु 9680 हो जाती है। ब्याज दर कितनी है?
6.
जब एक संख्या n को 5 से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल 2 प्राप्त होता है। जब n² को 5 से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल होगा:
7.
यदि √3 tan 2θ - 3 = 0 है, तो θ है:
8.
एक परीक्षा में एक छात्र ने 65% अंक प्राप्त किए लेकिन उसके अंक योग्यता अंकों से 20 अंक कम थे। एक अन्य छात्र ने 80% अंक प्राप्त किए और योग्यता अंकों से 10 अंक अधिक प्राप्त किए। परीक्षा के कुल अंक हैं:
9.
एक स्कूल में, लड़कों और लड़कियों की संख्या 5:7 के अनुपात में थी। सत्र के दौरान आठ और लड़कों को प्रवेश दिया गया। लड़कियों और लड़कों का नया अनुपात 1:1 है। शुरुआत में, लड़कों और लड़कियों की संख्या के बीच का अंतर था:
10.
यदि दो क्रमागत धनात्मक विषम पूर्णांकों के वर्गों के बीच का अंतर 56 है, तो दो क्रमागत विषम पूर्णांक हैं:
11.
रहीम ने एक निश्चित धनराशि को 3 वर्षों के लिए 5% साधारण ब्याज की दर पर निवेश किया। उसके दोस्त हीरालाल मे उतनी ही धनराशि को 2 वर्षों के लिए 7% साधारण ब्याज पर निवेश किया। रहीम को हीरालाल से रु 30 अधिक ब्याज मिला। उनके द्वारा निवेश की गई धनराशि कितनी थी?
12.
देवेश हर दिन सुबह 7 बजे अपने घर से निकलता है और सुबह 8:30 बजे कार्यालय पहुंचता है। एक दिन वह सुबह 7 बजे अपने घर से निकल जाता है लेकिन दूरी का पांचवां हिस्सा सामान्य गति के 5/6 पर और शेष दूरी सामान्य गति के 6/5 से तय की। देवेश उस दिन लगभग कितने बजे कार्यालय पहुँचा?
13.
यदि P = 2 + √3, Q = 2 - √3 है, तो P/Q = ?
14.
चक्रवृद्धि ब्याज पर जमा की गई 12,000.00 रुपये की राशि 5 वर्षों के अंत में दोगुनी हो जाती है। 15 वर्षों के अंत में राशि होगी:
15.
दो संख्याओं का अनुपात 2 : 3 है। जब संख्याओं में 4 जोड़ दिया जाता है, तो अनुपात 7 : 10 हो जाता है। संख्याओं के बीच का अंतर है:
16.
पहली 5 भाज्य संख्याओं के माध्य और पहली पाँच अभाज्य संख्याओं के माध्य के बीच का अंतर है:
17.
वर्तमान में कक्षा दस के 20 छात्रों की औसत आयु 15.5 वर्ष है। कक्षा अध्यापक की वर्तमान आयु 47 वर्ष है। 5 वर्ष के बाद छात्रों और कक्षा अध्यापक की औसत आयु कितनी होगी?
18.
दो व्यक्ति एक ही स्थान से समान दिशा में क्रमशः 5 किमी/घंटा और 5.5 किमी/घंटा की चाल से यात्रा करना शुरू करते हैं। एक दूसरे से 8.5 किमी दूर होने के लिए, उनके द्वारा लिया गया समय है:
19.
समांतर चतुर्भुज ABCD में, AL और CM क्रमशः CD और AD पर लंब हैं। AL = 20 सेमी, CD = 18 सेमी और CM = 15 सेमी है। समांतर चतुर्भुज का परिमाप है:
21.
एक निश्चित मूलधन पर 2 वर्ष के लिए 4% प्रति वर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर 20.00 रुपये है। मूलधन कितना है?
22.
एक भिन्न का हर, अंश से 2 अधिक है। जब अंश को 3 से गुणा किया जाता है और हर को 2 से गुणा किया जाता है तो भिन्न 1/2 हो जाता है। दिया गया भिन्न है:
23.
वह छोटी से छोटी संख्या जो तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या को पूर्ण वर्ग बनाने के लिए जोड़ा जाना चाहिए, वह है:
25.
साथ के तीन मंदिरों में तीन इलेक्ट्रॉनिक घंटियाँ लगाई गई हैं। इन मंदिरों के पुजारियों ने 2, 3 और 5 मिनट के अंतराल के साथ अलग-अलग समय पर घंटी बजाने का निर्णय किया है। यदि सुबह 8:00:00 बजे पहली बार एक साथ घंटियाँ बजती हैं। तब सुबह 9:00:00 बजे तक वे कितनी बार एक साथ बजेंगी?
26.
23 के सबसे छोटे गुणज को 18, 21 और 24 से विभाजित करने पर क्रमशः 7, 10 और 13 शेषफल प्राप्त होता है। वह संख्या क्या है?
27.
यदि x√12 = 4 + x√3 है, तब x का मान क्या है?
28.
जब एक समबाहु त्रिभुज की भुजा, मूल भुजा की तीन गुनी कर दी जाती है, तो नए समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या हो जाएगा?
29.
एक त्रिज्यखंड को 21 सेमी त्रिज्या वाले वृत्त से काटा जाता है। त्रिज्यखंड का कोण 40 डिग्री है। वर्ग सेमी में त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए?
30.
एक वस्तु के विक्रय मूल्य में 50.00 रुपये की कमी करने पर 5% का लाभ, 5% की हानि में बदल जाता है। मूल विक्रय मूल्य क्या है?