TEST : Mathematics Test – 28

Enter Your Full Nmae
1. 
20 आदमी और 15 लड़के किसी कार्य को 10 दिन में कर सकते हैं। 25 आदमी और 10 लड़के उसी कार्य को 9 दिन में कर सकते हैं। आदमियों और लड़कों द्वारा किए गए दैनिक कार्य का अनुपात जात कीजिए।
2. 
सबसे छोटी अभाज्य संख्या कौन सी है?
3. 
द्विघात बहुपद ax² + bx + c के शून्यकों का योग होता है:
4. 
त्रिभुज ABC एक समकोण त्रिभुज है जिसके अंदर एक वृत्त खींचा गया है। समकोण बनाने वाली दोनों भुजाओं की लंबाई 10 cm तथा 24 cm है तो वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
5. 
सरल कीजिए :
17 - 4  × (5.4 ÷ 9) +6 × 1.9
6. 
800 रुपये पर 2 वर्ष का साधारण ब्याज 128 रुपये है, तो ब्याज की दर है:
7. 
वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिससे 35280 को विभाजित किये जानें पर भागफल एक पूर्ण वर्ग हों।
8. 
रु.1,20,000 में एक कार बेचने पर राहुल को 20% लाभ प्राप्त होता है। यदि वह इसे 30% लाभ पर बेचता है तो कार का विक्रय मूल्य क्‍या होगा?
9. 
जब पूर्णाक n को 9 से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल 4 बचता है। यदि 12n को 9 से विभाजित किया जाए तो शेषफल कितना बचेगा ?
10. 
एक समकोण त्रिभुज में, कर्ण पर बना वर्ग अन्य दो भुजाओं पर बने वर्गों के योग के बराबर होता है। यह किसका प्रमेय है?
11. 
अमर और कोमल की आय का अनुपात 5 : 4 है और इनके व्यय का अनुपात 2 : 1 है। यदि उनमें से प्रत्येक प्रतिमाह रु. 6000 बचाता है, तो अमर की आय ज्ञात कीजिए।
12. 
यदि 'A', 'घटाव' को दर्शाता है। 'B', 'गुणन' को दर्शाता है। 'C', 'भाग' को दर्शाता है तथा 'D', 'जोड़' को दर्शाता है, तो (3 B 4 D 5 A 6) C 1 का मान क्‍या होगा ?
13. 
पांच अंकों की वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए, जो 468 से पूर्णतः विभाज्य हो।
14. 
24 cm ऊँचाई और 7 cm त्रिज्या वाले बेलन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल है:
15. 
दो कारें अहमदाबाद से चलना शुरू करती हैं और विपरीत दिशाओं में चलते हुए एक कार की चाल दूसरी से 200 km/h अधिक है। यदि 9h (घंटों) के बाद दोनों के बीच की दूरी 4500 km है, तो दोनों कारों की चाल का योग ज्ञात कीजिए।
16. 
11 सदस्यों की एक क्रिकेट टीम के कप्तान की आयु 35 वर्ष है तथा विकेट कीपर की आयु कप्तान की आयु से 5 वर्ष अधिक है। यदि इन दोनों की आयु को हटा दिया जाए तो बचे हुए खिलाड़ियों की औसत आयु पूरी टीम की औसत आयु से 3 बर्ष कम हो जाती है। पूरी टीम की औसत आयु कितनी है?
17. 
P, Q तथा R का औसत भार 58 kg है1 यदि P और Q का औसत भार 54 kg तथा Q और R का औसत आर 48 kg है, तो Q का भार ज्ञात कीजिएI
18. 
दो संख्याओं का योग 288 है और महत्तम समापवर्तक (HFC) 16 है। ऐसी संख्याओं के कितने युग्म बनाए जा सकते हैं?
19. 
एक समचतुर्भुज का एक विकर्ण इसके दूसरे विकर्ण का 65% है। लंबे विकर्ण को भुजा मानकर उससे एक वर्ग खींचा गया। समचतुर्भज के क्षेत्रफल और वर्ग के क्षेत्रफल का अनुपात कितना होगा?
20. 
400 और 500 के बीच की उन संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए जिन्हें 8, 12 और 16 से विभाजित करने पर, प्रत्येक स्थिति में शेषफल 5 प्राप्त हो।
21. 
एक समद्विबाहु त्रिभुज ABC में, यदि AB = AC = 26 cm है तथा BC = 20 cm है, तो त्रिभुज ABC का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
22. 
रामकुमार ने रु 41,000 में दो एलईडी (LED) टीवी सेट खरीदे। उसमें से एक को 20% लाभ पर बेचने पर तथा दूसरे को 15% की हानि पर बेचने पर उसने पाया कि दोनों टीवी सेटों का विक्रय मूल्य समान है। उसका कुल लाभ अथवा हानि ज्ञात कीजिए।
23. 
0.101001000100001... है एक:
24. 
उस धनराशि के लिए ब्याज दर ज्ञात कीजिए जो 4 वर्ष में वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर स्वयं की 1.4641 गुनी हो जाती है।
25. 
tan15° + cot15° मान ज्ञात कीजिए।
26. 
सरल कीजिए :
maths test
27. 
24 आम के पेड़, 56 सेब के पेड़ और 72 संतरे के पेड़ों पंक्तियों में इस प्रकार लगाया जाना चाहिए ताकि प्रत्येक पंक्ति में केवल एक ही प्रकार के पेड़ समान संख्या में हों। उन पंक्तियों की न्यूनतम संख्या ज्ञात कीजिए जिनमें उपर्युक्त पेड़ लगाये जा सकते हैं।
28. 
यदि x + x−¹ =7 है, तो x³ + x−³ का मान ज्ञात कीजिए।
29. 
विनोद 30 km/h की चाल से कार चलाने पर 5 min की देरी से ऑफ़िस पहुँचता है। यदि उसकी चाल 40 km/h हो तो वह 3 min मिनट जल्दी ऑफ़िस पहुँच जाता है। वह दूरी ज्ञात कीजिए, जो वह अपने घर और ऑफ़िस के बीच तय करता है।
30. 
सरल कीजिए:
15 - 6.3 ÷ 7 + 3 × 1.3 - 2