TEST : Mathematics Test – 14
2.
एक चुनाव में दो प्रत्याशियों को प्राप्त मतों का अनुपात 2 : 9 था। यदि जीते हुए प्रत्याशी को 984321 बोट प्राप्त हुए तो डाली गई कुल वोटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
3.
A अकेला किसी कार्य को 10 दिन में पूरा कर सकता है और B उस कार्य को 15 दिन में पूरा कर सकता है। A और B उस कार्य को रु 4,800 में हाथ में लेते हैं। वे C की मदद से उस कार्य को 5 दिन में पूरा करते हैं। C को कितनी धनराशि भुगतान करनी होगी?
5.
सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जो 4707 में जोड़ी जानी चाहिए ताकि योग 4, 5, 6 और 8 से पूर्णतः विभाजित हो।
6.
एक ट्रेन एकसमान चाल से 400 km की दूरी तय करती है। यदि चाल 10 km/h अधिक होती तो वह उसी यात्रा के लिए 2 घंटा कम समय लेती। ट्रेन की चाल ज्ञात कीजिए।
7.
पांच अंकों की सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जो 472 से पूर्णतः विभाजित हो।
8.
प्रतिकिलो गेहूँ की कीमत में 25 प्रतिशत की कमी के कारण रमेश रू 600 रूपये में 5 किलो अधिक खरीद पा रहा है। प्रतिकिलो गेहूँ का मूल मूल्य क्या है?
9.
दो वर्ष के लिए 11% वार्षिक ब्याज की दर से किसी निश्चित धनराशि पर चक्रवृद्धि ब्याज रु 4,642 है। समान अवधि और समान दर हेतु साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।
10.
(27 × 50) ÷ 25 × 5(15-14) + 800 ÷ 25 का मान ज्ञात कीजिए।
11.
यदि एक वर्ग की भुजा की लंबाई में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है तो उसके क्षेत्रफल का वृद्धि प्रतिशत क्या है?
12.
एक कार 108 km/h की चाल से एक निश्चित दूरी 3 घंटे में तय करती है। यदि चाल 27 km/h कम कर दी जाती है, तो कार द्वारा समान दूरी को तय में लगने वाला समय क्या होगा ?
13.
एक समकोण त्रिभुज का परिमाप 60 cm है तथा इसके कर्ण की लंबाई 26 cm है। त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
14.
एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल जात कीजिए जिसकी भुजा 10 cm हो तथा सबसे लंबा विकर्ण 16 cm हो।
15.
एक फर्म में पुरूष और महिला सदस्यों का अनुपात 4 : 5 था। फर्म ने पुरूषों की संख्या में 80 प्रतिशत तथा महिल्राओँ की संख्या में 60 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का निश्चय किया तो अब फर्म के पुरूष और महिला सदस्यों का नया अनुपात क्या होगा?
16.
रहीम ने एक निश्चित धनराशि को 3 वर्षों के लिए 5% साधारण ब्याज की दर पर निवेश किया। उसके दोस्त हीरालाल मे उतनी ही धनराशि को 2 वर्षों के लिए 7% साधारण ब्याज पर निवेश किया। रहीम को हीरालाल से रु 30 अधिक ब्याज मिला। उनके द्वारा निवेश की गई धनराशि कितनी थी?
4, 16, 40, ?
17.
यदि दो धनात्मक संख्याओं के वर्गों का योग 2437 है तथा एक संख्या का वर्गमूल 7 है तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
18.
348 ÷ 29 х 15 + 156 = (?)² + 120 है, ? के स्थान पर क्या आएगा ?
19.
400 और 600 के बीच की ऐसी संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए, जिन्हें 8, 12 तथा 16 से विभाजित करने पर कोई शेष न बचे।
20.
यदि a² + b² = 82 और ab = 9 है, तो a³ + b³ का मान ज्ञात कीजिए।
21.
बाह्य बिंदु P से, स्पर्शेखाएं PA और PB केंद्र O वाले वृत्त पर खींची जाती हैं। यदि ∠PAB = 55º है, तो ∠AOB ज्ञात कीजिए।
22.
छह अंकों की छोटी से छोटी ऐसी संख्या ज्ञात कीजिए, जो 4, 8, 12 और 16 से पूर्णतः विभाजित हो।
23.
रमेश 5% की वार्षिक साधारण ब्याज दर पर 3 वर्ष के लिए रु 8,000 उधार लेता है। और वह इसे मनोहर को 3 वर्ष के लिए 7% की वार्षिक ब्याज दर पर उधार दे देता है। उसका लाभ ज्ञात कीजिए।
24.
6 + 2 × (9 - 4) ÷ 2 का मान ज्ञात कीजिए।
25.
B की तुलना में A पांच गुना बेहतर कामगार है और इसलिए वह एक काम को पूरा करने में B की तुलना में 60 दिन कम लेता है। यदि वे एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो उसी काम को कितने दिनों में पूरा कर लेंगे?
26.
a, b, c, d, e तथा f का माध्य 36 है। यदि b, d और f का माध्य 28 है, a, c तथा e का माध्य ज्ञात कीजिए।
27.
A, B, C और D का औसत भार 56 kg है। यदि A, B और C का औसत भार 52 kg है तथा C और D का औसत भार 48 kg है तो C का भार ज्ञात कीजिए।
28.
एक व्यक्ति ने दो वस्तुएँ खरीदी, प्रत्येक का मुल्य रु 3,000 है। उसने एक वस्तु 10 प्रतिशत लाभ पर तथा दूसरी वस्तु 5 प्रतिशत लाभ पर बेची। उसके द्वारा अर्जित कुल लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
29.
एक माँ और उसकी बेटी की वर्तमान आयु का अनुपात 7:1 है। चार वर्ष पहले, उनकी आयु का अनुपात 19:1 था। अब से चार वर्ष बाद माँ की आयु क्या होगी?
30.
(0.5)² + (0.05)² का मान कितना है?