1.
6 व्यक्ति - A, B, C, D, E और F एक बृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। C, D के बाई ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, D के ठीक बगल में बैठा है। F, A के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। B, E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। तो C के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
2.
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन करें, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती हैl
11, 33, 13, 39, 17, ?
3.
दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर समूह का चयन कीजिए, जो निम्न श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकता है।
NKY, LHU, JEQ, ?, FYI
4.
एक निश्चित कूट भाषा में LOCAL को MADOM लिखा जाता है और GLOBAL को HMACOM लिखा जाता है, उसी कूट भाषा में ROMAN को किस प्रकार लिखा जाएगा?
5.
उस सही निष्कर्ष का चयन करें, जो दिए गए व्यंजक से निकाला जा सकता है।
F ≤ E A ≥ Y < N
6.
जय, पिया, इरा, राम और शुभ एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। जय, शुभ के बाई ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। शुभ, इरा के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। पिया एकदम दाएं सिरे पर बैठी है। राम, शुभ के ओर ठीक बगल में बैठा है। इनमें से कौन एकदम बाएं सिरे पर बैठा है?
7.
एक पर्यटक समूह अपनी यात्रा के दौरान एक ही सप्ताह (सोमवार से शुरू होकर शनिवार को समाप्त) के अलग-अलग दिनों पर छह स्थानों - A, B, C, D, E और F का भ्रमण करने की योजना बना रहा है। उन्होंने सोमवार को स्थान D का भ्रमण किया। उन्होंने स्थान B और स्थान D का भ्रमण करने के बीच केवल एक स्थान का भ्रमण किया। उन्होंने स्थान C का भ्रमण करने के ठीक अगले दिन स्थान F का भ्रमण किया। उन्होंने गुरुवार को न तो स्थान C का और न ही स्थान A का भ्रमण किया। उन्होंने किस दिन स्थान E का भ्रमण किया?
8.
एक निश्चित कूट भाषा में ‘TONGUE’ को ‘EOUGNT’ लिखा जाता है, और ‘JEALOUS’ को ‘AEOUJLS’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा ‘STOMACH’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
9.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘never speak ill’ को ‘ml un ha’ लिखा जाता है, ‘fall ill often’ को ‘ed pe ml’ लिखा जाता है, ‘they speak often’ को ‘ha ed os’ लिखा जाता है।
(नोट: सभी कूट शब्द केवल दो अक्षर वाले कूटशब्द हैं)
दी गई कूट भाषा में 'they fall’ के लिए संभावित कूट शब्द क्या है?
10.
यदि एक निश्चित कूट भाषा में, 'क्रिकेट' को 'तीरंदाज़ी' कहा जाता है, 'तीरंदाज़ी' को 'फुटबॉल' कहा जाता है, और 'फुटबॉल' को 'वॉलीबॉल' कहा जाता है, तो बल्ले से कौन सा खेल खेला जाता है?
11.
यदि वर्ष 2005 में राहुल का जन्मदिन बुधवार को था, तो उसके अगले जन्मदिन पर सप्ताह का कौन सा दिन रहा होगा?
12.
दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन करें, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकता है।
ADF, GJL, MPR, ?, YBD
13.
80 व्यक्तियों की एक पंक्ति में, एंजेलीना दाएं से 13वें स्थान पर है और मार्गरेटा बाएं से 18वें स्थान पर है। एंजेलीना और मार्गरेटा के बीच कितने व्यक्ति हैं?
14.
एक परिवार में सात सदस्य हैं। D, F की मां है। D, G के पिता की मां है। G, A और C का भाई है। F, E का इकलौता पुत्र है। E का C से क्या संबंध है?
15.
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन करें, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती हैl
0, 7, 26, 63, ?, 215
16.
एक निश्चित कूट आषा में, ‘CHERRY’ को ‘6-16-10-36-36-50' लिखा जाता है, और ‘GRAPES’ को ‘14-36-2-32-10-38 लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘LITCHI' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
17.
रिशु अपने घर से पश्चिम की ओर 5 km चली। यहां से, वह बाएं मुड़ी और 4 km की दूरी तय की। वह पुनः बाएं मुड़ी और 5 km की दूरी तय की। अंत में वह दाएं मुड़ी और 3 km की दूरी तय की, और रुक गई। वह जिस बिंदु पर रुकी, उस बिंदु और उसके घर के बीच की न्यूनतम दूरी कितनी है?
(सभी मोड़ केवल 90° वाले मोड़ हैं)
18.
छह व्यक्तियों - D, E, K, L, S और T में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। E केवल दो व्यक्तियों से लंबा है। T, E से लंबा है, किंतु D से छोटा है। न तो D और न ही K सबसे लंबा है। S, T से छोटा है, किंतु सबसे छोटा नहीं है। उनमें से कितने व्यक्ति L से लंबे हैं?
19.
उत्तर की ओर मुख करके बैठे सभी छात्रों की एक पंक्ति में, अनिकेत का स्थान बाईं ओर से 12वां है और केवलिन का स्थान दाईं ओर से 18वां है। यदि उन दोनों के स्थान आपस में बदल दिए जाएं, तो केवलिन का स्थान दाएं से 14वां हो जाता है। पंक्ति में विद्यार्थियों की कुल संख्या कितनी है?
20.
कुछ व्यक्ति एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। A, C के बाई ओर छठवें स्थान पर बैठा है। D, A के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। H और A के बीच में ठीक दो व्यक्ति बैठे हैं। B, C के दाई ओर चौथे स्थान पर बैठा है। E, D और C दोनों के ठीक बगल में बैठा है। F, E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, दाएं सिरे से आठवें स्थान पर बैठा है। G और F के बीच में ठीक छह व्यक्ति बैठे हैं। G किसी एक सिरे से तीसरे स्थान पर बैठा है। पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
21.
अगर '' का अर्थ '-' है, '&' का अर्थ '×' है, और '@' का अर्थ '÷' है, तों दिए गए व्यंजक का मान जात कीजिए।
119 23 & 2
22.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं?
कथन:
सभी डस्टर बॉल हैं।
सभी कप बॉल हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी बॉल कप हैं।
II. कोई डस्टर कप नहीं है।
23.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं?
कथन:
सभी घोड़े सुअर हैं।
सभी सुअर मछलियां हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी मछलियां सुअर हैं।
II. सभी घोड़े मछलियां हैं।
24.
दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन करें, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकता है।
CBDD, EBBD, ?, IBXD, KBVD
25.
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका पांचवें अक्षर-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह से है और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह से है।
SEVERAL : MZSDWDT :: TRACKED : EDLBBQU :: HEADING : ?
26.
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका पांचवें अक्षरांकिक-समूह से वही संबंध है, जो दूसरे अक्षरांकिक-समूह का पहले अक्षरांकिक-समूह से है और चौथे अक्षरांकिक-समूह का तीसरे अक्षरांकिक-समूह से है।
NT14 : QW7 :: CR24 : FU12 :: PV36 : ?
27.
दिए गए संख्या-युग्मों में से प्रत्येक में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रिया करके प्राप्त की जाती है। निम्नलिखित में से तीन संख्या-युग्म एक समान पैटर्न का पालन करते हैं, और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। उस संख्या-युग्म का चयन करें, जो उस समूह से संबंधित नहीं है।
28.
कुछ विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, P बाएं सिरे से 17वें स्थान पर है और दाएं सिरे से 23वें स्थान पर है। यदि Q पंक्ति के ठीक मध्य में खड़ा था, तो बाएं सिरे से उसका स्थान कौन सा था? मान लीजिए कि विद्यार्थियों का मुख उत्तर की ओर है।
29.
आठ एथलीट सुनील, अभिषेक, मोहित, चीनू, राहुल, तनु, कोयल और अंकित एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र से बाहर की ओर मुख करके बैठे हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। कोयल, राहुल के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठी है। तनु, चीनू के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठी है। मोहित, सुनील के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। अभिषेक, चीनू के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। तनु, सुनील के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है। कोयल के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा/बैठी है?
30.
यदि 'A' का अर्थ '÷' है, 'B' का अर्थ '×' है, 'C' का अर्थ '+' है और 'D' का अर्थ '-' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) का स्थान क्या लेगा?
(87 A 29) B 14 D 24 C 14 C 6 B 5 = ?