1.
राम और दीप्ति में से प्रत्येक ने रु 8,000 की राशि 30% चक्रवृद्धि ब्याज दर पर दो वर्ष की अवधि के लिए निवेशित की। राम के लिए ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धे आधार पर की जाती है, जबकि दीप्ति के लिए ब्याज की गणना 8-मासिक चक्रवृद्धि आधार पर की जाती है। दो वर्ष की अवधि के अंत में दीप्ति को ब्याज के रूप में राम की तुलना में कितनी राशि अधिक प्राप्त होगी?
2.
कविता ने रु 4,000 की एक धनराशि 6.25% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर दो वर्ष के लिए बैंक में जमा की। दो वर्ष की अवधि के बाद कविता को प्राप्त होने वाला मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
3.
एक मेज पर एक कार्यशील घड़ी इस प्रकार रखी गई है, कि 9.00 PM बजे इसकी घंटे की सुई उत्तर दिशा की ओर इंगित कर रही है। यदि इस घड़ी की स्थिति समान बनी रहती है, तो 2.00 AM बजे इसकी मिनट की सुई किस दिशा की ओर इंगित करेगी?
4.
रुचिरा को एक कार्य 22 दिन में पूरा करना था। हालांकि, पहले 10 दिन के दौरान, उसने प्रतिदिन कार्य का केवल 1/30 हि भाग ही पूरा किया। रुचिरा को 11वें दिन से प्रतिदिन कितना कार्य करना होगा, ताकि कार्य समय पर पूरा हो जाए?
5.
एक धनराशि वार्षिक तौर पर लगने वाले चक्रवृद्धि ब्याज पर 3 वर्षों के बाद रु 10648 हो जाती है और 2 वर्षो के बाद रु 9680 हो जाती है। ब्याज दर कितनी है?
6.
एक स्कूल में लड़कों और लड़कियों की संख्या का अनुपात 5 : 6 है। 20% लड़के और 25% लड़कियां छात्रवृत्ति धारक हैं। कितने छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलती है?
7.
त्रिभुज ABC का क्षेत्रफल 39 cm² है। BC पर दो बिंदु D और E इस प्रकार हैं कि BD = DE = EC है, तो त्रिभुज ADC का क्षेत्रफल कितना है?
8.
यदि संख्या 356yx, 90 से विभाज्य है, तो (y - x) का मान ज्ञात कीजिए।
9.
पानी का एक ड्रम ¾ भरा है। जब इसमें से 9 लीटर पानी निकाला जाता है, तो यह ½ भरा रह जाता है। तो ड्रम की क्षमता कितनी है?
10.
एक हॉल के फर्श की लंबाई 16 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है, जिस पर बर्गाकार टाइल लगाए जाने हैं। यदि टाइल की कम से कम संख्या का उपयोग किया जाना है, तो प्रत्येक वर्गाकार टाइल की लंबाई कितनी है?
11.
रहीम ने एक निश्चित धनराशि को 3 वर्षों के लिए 5% साधारण ब्याज की दर पर निवेश किया। उसके दोस्त हीरालाल मे उतनी ही धनराशि को 2 वर्षों के लिए 7% साधारण ब्याज पर निवेश किया। रहीम को हीरालाल से रु 30 अधिक ब्याज मिला। उनके द्वारा निवेश की गई धनराशि कितनी थी?
12.
एक संख्या का 25% दूसरी संख्या के 30% से 7 अधिक है। संख्याओं के बीच का अंतर 29 है। संख्याएं ज्ञात कीजिए।
13.
तीन दोस्तों ने एक पार्टी का आयोजन किया। भरत ने यमन का 2/3 भुगतान किया। यमन ने सचिन का ½ भुगतान किया। यमन द्वारा किए गए कुल व्यय का भिन्न कौन सा है?
14.
स्थिर जल में नाव की चाल 15 km/h है। धारा की चाल 3 km/h है। धारा की विपरीत दिशा और धारा की दिशा में दो यात्राओं को पूरा करने में लगने वाले समय के बीच का अंतर अर्थात (एक छोर से दूसरे छोर तक जाना और वापस आना और उसी को फिर से दोहराना) 10 मिनट है। दोनों छोरों के बीच की दूरी कितनी है?
15.
मोहन की तुलना में रजनी 25% कम काम कर सकती है और रिज़वान की तुलना में मोहन 20% अधिक काम कर सकता है। काम पूरा होने पर, रु 930 के लाभ में से मोहन का हिस्सा कितना होगा?
16.
एक चुनाव में, केवल दो उम्मीदवार थे। हारने वाले उम्मीदवार को कुल मतों का 48% मिला उसके प्रतिद्वंद्वी को 6000 मत अधिक मिले और उसने 3% मतों के अंतर से जीत हासिल की। अमान्य मतों की संख्या कितनी थी?
17.
वर्तमान में कक्षा दस के 20 छात्रों की औसत आयु 15.5 वर्ष है। कक्षा अध्यापक की वर्तमान आयु 47 वर्ष है। 5 वर्ष के बाद छात्रों और कक्षा अध्यापक की औसत आयु कितनी होगी?
18.
यदि द्विघात समीकरण 2x² + px - 15 = 0 और द्विघात समीकरण p(kx² + x) = 0 का मूल -5 है, तो p और k के मान क्या हैं?
19.
20 और 14 मीटर की ऊंचाई के दो खंभों के शीर्षों को एक तार द्वारा जोड़ा जाता है जो क्षैतिज के साथ 30° का कोण बनाती है। तार की लंबाई ज्ञात कीजिए।
21.
एक वर्ग का विकर्ण √200 cm है। यदि आयत की भुजाएँ 5 : 2 के अनुपात में हैं, जो कि वर्ग के क्षेत्रफल के बराबर है, तो आयत की लंबाई कितनी है?
22.
किन्हीं भी दो क्रमागत सम संख्याओं का गुणनफल हमेशा ____ से विभाज्य होता है।
23.
एक त्रिभुज के दो कोण 1 : 2 के अनुपात में हैं और इन कोणों का योग तीसरे कोण के बराबर है। सबसे छोटे कोण का माप क्या है?
25.
एक गाई समुद्र तल से 180 मीटर ऊँचे एक प्रेक्षण टॉबर से दुश्मन की नाव को देखता है, जो कि 60° के अवनमन कोण पर है। टॉवर के आधार से नाव की दूरी कितनी है?
26.
नदी के किनारे पर खड़ा एक आदमी देखता है कि विपरित तट पर एक पेड़ द्वारा 60° का अंतरित कोण बनता है। वह किनारे से 36 मीटर पीछे जाता है और देखता है कि कोण 30° हो गया है। नदी की चौड़ाई कितनी है?
27.
दो संख्याएं 19 : 17 के अनुपात में हैं। उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 11 है। संख्याएं ज्ञात करें।
28.
आरोही क्रम में लिए गए तीन क्रमागत पूर्णांको को क्रमशः 2, 3 और 4 से गुणा किया जाता है और उनके गुणनफलों को जोड़ने से प्राप्त संख्या 74 है। सबसे बड़ी संख्या कितनी है?
29.
दो संख्याओं के बीच का अंतर 5 है। यदि छोटी संख्या से 25 घटाया जाए और बड़ी संख्या में 20 जोड़ा जाए, तो अनुपात 1 : 2 हो जाता है। बड़ी संख्या कितनी है?
30.
(2.697 + 0.498)² - (2.697 - 0.498)² का लगभग मान ज्ञात कीजिए।