1.
चार अक्षर समूह दिए गए हैं, जिनमें से तीन किसी प्रकार से एक समान हैं और एक असंगत है। असंगत का चयन कीजिए।
2.
ज़िम्नलिखित श्रेणी में कितने D हैं जिनके तुरंत बाद W है लेकिन तुरंत पहले K नहीं है?
KDCWKDWNKGDWWDHKVDWZDW
3.
किसी विशेष कूट भाषा में CRUDE को BSTED लिखा जाता है, at उसी कूट भाषा में शब्द MOIST को कैसे लिखा जाएगा ?
4.
उस विकल्प का चयन करें, जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा शब्द का पहले से संबंधित है।
बिहार : झारखंड :: छत्तीसगढ़ : ?
5.
दी गई तालिका एक छात्रावास में विभिन्न भाषाएं बोलने वाले छात्रों की संख्या को दर्शाती है।

वह कौन सी भाषा है, जो छात्रावास में रहने वाले 3 में से कम से कम 1 छात्र द्वारा बोली जाती है?
6.
उस विकल्प का चयन करें, जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा शब्द का पहले से संबंधित है।
शर्ट (Shirt) : परिधान (Apparel) : : हार (Necklace) : ?
7.
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन करें, जो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।
यदि 243 (222) 317, तो 548 (?) 621
8.
उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वेन आरेख द्वारा सर्वोत्तम ढंग से निरूपित होता है।
9.
चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से तीन किसी प्रकार से एक समान हैं और एक असंगत है।असंगत का चयन कीजिए।
10.
किसी विशेष कूट भाषा में, REWARI को TGYCTK के रूप में लिखा जाता है, तो DELHI को उसी कूट भाषा में कैसे लिखा जाएगा?
11.
दिया गया पाई आरेख एक कॉलेज के विभिन्न संकायों में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या को दर्शाता है। कुल छात्रों के कितने भाग ने कला संकाय में दाखिला लिया है?
संदर्भ:Law- विधि संकाय
Education- शिक्षा संकाय
Arts- कला संकाय
Science- विज्ञान संकाय
Commerce- वाणिज्य संकाय
12.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सही है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न हों, यह तय करें की दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुपालन करता है/करते हैं।
कथन:
1. सभी कारें चार पहिया हैं।
2. सभी चार पहिया, वाहन हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी वाहन चार पहिया हैं।
II. सभी कारें वाहन हैं।
13.
एक महिला की ओर इशारा करते हुए, एक आदमी ने कहा, "उसके पिता मेरे पिता के इकलौते पुत्र हैं I" उस आदमी का उस महिला से क्या संबंध है?
14.
पांच व्यक्ति A, B, C, D तथा E एक सीढ़ी पर एक के ऊपर एक बैठे हुए हैं (जरूरी नहीं की इसी क्रम में हों) B, A के ऊपर किसी स्थान पर इस तरह बैठा है कि उनके मध्य में एक व्यक्ति बैठा है | A तथा C के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हुए हैं। यदि C सबसे ऊपर नहीं बैठा है, तो मध्य में कौन बैठा हुआ है?
15.
एक टीम को 13 खिलाड़ियों P1, P2, P3, P4, P5, P6, P7, P8, P9, P10, P11, P12 तथा P13 में से चुना जाना है। टीम में सात खिलाड़ी होंगे। P2 को P1, P6 या P4 के साथ नहीं चुना जा सकता है। P7 को P2, P10, P11 या P13 के साथ नहीं चुना जा सकता है। यदि P8 तथा P13 दोनों को चुना जाता है, तो P5 को चुना जाना चाहिए। P4 को P2, P6, P12 या P11 के साथ नहीं चुना जा सकता है।
निम्नलिखित में से कौन सा टीम का सही चयन है?
16.
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन करें, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।
22, 23, 26, 27, 30, 31, ?
17.
एक सैनिक स्कूल में करियप्पा, कारगिल, कटारी, मानेकशॉ और सुब्नतो पांच अलग-अलग सदन हैं; कारगिल, सुब्रतो के दाई ओर है और कटारी करियप्पा के बाई और कारगिल के बाईं ओर है। सुब्रतो, मानेकशॉ के दाईं ओर है। कौन सा सदन बीच में है?
18.
रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
W, S, O, K,____I
19.
निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन कीजिए।
PTX : RVZ :: CGK : ?
20.
निम्नलिखित विकल्पों में से, दी गई श्रृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
55, 165, 495, 1485, ?, 13365
21.
यदि × का मतलब जोड़ है, ÷ का मतलब घटाव है, + मतलब गुणन है और - का मतलब विभाजन है, तो 10 × 4 ÷ 4 - 2 + 1 = ? क्या होगा?
22.
एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। कथन के संबंध में कौन सा/से तर्क पुष्ट है/हैं।
कथन:
भारतीयों की जीवन प्रत्याशा बढ़ रही है।
तर्क:
I. हाँ। लोगो को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल रही है।
ll. हाँ। लोग अब अधिक शारीरिक व्यायाम कर रहे हैं।
23.
D का भाई A है। D, C का पुत्र है। B, C का पिता है। A का B से क्या संबंध है?
24.
निम्नलिखित विकल्पों में से, दी गई श्रृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
14, 6, 5, 6.5, 12, ?
25.
विकल्पों में से उस शब्द का चयन करें, जो किसी निश्चित तरीके से दिए गए शब्दों के समान है।
अस्तबल (Stable), बिल (Burrow), घोंसला (Nest)
26.
P × Q का अर्थ है P, Q का पिता है ; P + Q का अर्थ है P, Q का भाई है ; P ÷ Q का अर्थ है P, Q का बेटा है ; P − Q का अर्थ है P, Q का पति है
व्यंजक 'O + N ÷ M - L' में, O का L से क्या संबंध है?
27.
दिए गए शब्दों को अंग्रेजी वर्णमाला अनुसार क्रम में व्यवस्थित करें।
A)mild, B) moderate, C) severe, D) profound
28.
दी गई तालिका सप्ताह के दौरान एक दुकान में बेचे गए बिजली के बल्बों की संख्या दर्शाती है।
किस दिन दैनिक बिक्री सप्ताह की औसत बिक्री के निकटतम थी?
29.
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन करें, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।
7, 12, 19, ?, 39
30.
निम्नलिखित विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवें शब्द से ठीक उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार चौथा शब्द तीसरे शब्द से संबंधित है और दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।
पत्तागोभी : सब्जी :: कस्टर्ड : मिठाई :: आड़ू : ?