1.
अनिल और बलबीर एक कार्य को 3 दिन में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ कार्य करना शुरू कर दिया, लेकिन 2 दिन बाद अनिल घायल हो गया। बलबीर को कार्य को समाप्त करने में 2 दिन अधिक लगे। बलबीर अकेले उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
2.
अनिल अकेले एक कार्य को 6 दिन में पूरा कर सकता है और भूषण अकेले इसे 8 दिनों में पूरा कर सकता है। अनिल और भूषण इस कार्य को रु 3,200 में करते हैं। चमन की मदद से वे 3 दिनों में कार्य पूरा कर लेते हैं। इस आय में चमन का हिस्सा कितना है?
3.
किसी भी बहुभुज के बाह्य कोणों का योग कितना होता है?
4.
एक दुकानदार को रु.4800 में मशीन बेचने पर 20% की हानि होती है1 20% का लाभ प्राप्त करने के लिए, दुकानदार को उसी मशीन को किस मूल्य पर बेचना चाहिए?
5.
वर्ग 90-120 और 120-150 के मध्य बिन्दुओं (class marks) का योग क्या होगा?
6.
7 + 5 - 2 × (7 + 89) - 94 ÷ 2 + (33 ÷ 3 + 9 × 2 - 7) ÷ 11 का मान ज्ञात कीजिए।
7.
संख्या 21600 के कितने गुणनखंड पूर्ण वर्ग हैं?
8.
एक बारंबारता बंटन में, एक कक्षा का मध्यमान 12 है और इसका विस्तार 6 है। कक्षा की निम्नतर सीमा ज्ञात कीजिए।
9.
संख्याओं 3.03 और 2.05 के योग और इनके अंतर को जोड़ने पर प्राप्त होने वाली संख्या ज़ात कीजिए।
11.
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
12.
दी गई आकृति में, ∠ABD = 55° और ∠ACD = 30° है। यदि ∠BAC = y° और गैर-प्रतिवर्त ∠BDC = x° है, तो x - y का मान क्या है?
13.
वह छोटी से छोटी संख्या कौन सी है, जिसे 12, 21 और 35 से विभाजित करने पर, प्रत्येक स्थिति में शेषफल 6 प्राप्त होता है?
14.
रु 540 में एक मशीन का पुर्जा बेचने पर शकीला को 10% की हानि होती है। 10% का लाभ प्राप्त करने के लिए, शकीला को वही पुर्जी किस मूल्य पर बेचना चाहिए?
15.
यदि एक परिवार द्वारा उपभोग की जाने वाली किराने की वस्तु के मूल्य में 25% की वृद्धि होती है, तो इसकी खपत में कितने प्रतिशत की कमी होनी चाहिए, ताकि इस मद पर व्यय को अपरिवर्तित रखा जा सके?
16.
यदि x² - 4x + 1 = 0 है, तो x² + 1÷x² का मान कितना होगा ?
17.
एक छात्र को मनोविज्ञान में पास होने के लिए 20% अंक चाहिए। उसे 10% अंक मिले और 20 अंकों से फेल हो गया / गई। उत्तीर्ण होने के लिए कितने अंकों की आवश्यकता थी?
18.
दो भारो 27 kg और 108 g का अनुपात क्या होगा?
19.
दी गई संख्या रेखा पर कौन सा बिंदु 6/5 को दर्शाता है?
20.
एक बस अपनी समान दिशा मेँ क्रमशः 3 km/h और 5 km/h की चाल्न से चल रहे दो व्यक्तियों को पार करती है। बस पहले व्यक्ति को 10 s में और दूसरे व्यक्ति को 11 s में पार करती है। बस की चाल ज्ञात कीजिए।
21.
यदि x = 2 और y = 5 है, तो 5xy - y² का मान कितना होगा?
22.
किसी धनराशि पर 2 वर्ष के लिए 10% की दर से प्राप्त हुए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच 250 का अंतर है (ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होता है)। धनराशि ज्ञात कीजिए।
23.
छात्रों की एक पंक्ति में, एक छात्र पंक्ति के दोनों छोर से दसवें स्थान पर है। पंक्ति में छात्रों की संख्या कितनी है?
24.
पाँच घंटियां एक साथ बजना शुरू करती हैं और वे क्रमशः 2, 4, 6, 8 और 10 सेकंड के अंतराल पर बजती हैं। 30 मिनट में, वे कितनी बार एक साथ बजेंगी?
25.
यदि x का 35%, 140 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
26.
निम्नलिखित को सरल कीजिए:
27.
A + 0 = 0 + A = A , जहाँ A वास्तविक संख्या है, तो यह किस कारण सत्य है?
28.
एक समचतुर्भज़ का क्षेत्रफल 96cm² है और इसके एक विकर्ण की लंबाई 16 cm है। तो इसकी भुजा की लंबाई क्या होगी?
29.
10 पुस्तकों का मूल्य रु 560 है, तो ऐसी 56 पुस्तकों का मूल्य कितना होगा?
30.
(sinA+cosA)² - 2sinAcosA इनमें से किसके बराबर होगा?