1.
किसी कंपनी के 15 पुरुष कर्मी या 20 महिला कर्मी किसी कार्य को 26 दिनों में पूरा कर सकते हैं। उसी कार्य को 30 पुरुष कर्मी एवं 12 महिला कर्मी साथ मिलकर कितने दिनों में पूरा कर लेंगे?
2.
दो समरूप त्रिभुजो ΔPQR और ΔXYZ के परिमाप क्रमशः 48 cm एवं 24 cm है। यदि XY = 12 cm हो तो PQ की लंबाई ____ है।
3.
किसी बेलनाकार टंकी की क्षमता 2376 m² है। अगर टंकी की त्रिज्या 21m हो, तब टंकी की गहराई ज्ञात करें।
4.
एक बैंक किसी व्यापारी को रु 12,50,000/- की धनराशि 5 वर्षों के लिए 5% की वार्षिक ब्याज पर ऋण देता है। यहाँ कुल देय साधारण ब्याज कितना होगा?
5.
दो संख्याओं का म.स.प. 6 है और उनका ल.स.प. 84 है। यदि दोनों संख्याओं में से एक 42 है तो दूसरी संख्या ______ होगी।
6.
हरीश एवं बिमल किसी कार्य को 20 दिन में पूरा कर सकते हैं। 15 दिनों तक दोनों ने एकसाथ कार्य किया इसके बाद बिमल ने काम छोड़ दिया। शेष कार्य को हरीश अकेले 10 दिनों में पूरा कर लेता है। हरीश अकेला इस पूरे कार्य को________में कर सकता है।
7.
दो संख्याओं का योग 16 है और उनका गुणनफल 63 है। उन दोनों संख्याओं के व्युत्क्रम का योग क्या होगा?
8.
छात्रों के एक कक्षा में, राजेश शीर्ष से 15वें और प्रक्राश नीचे से 25वें स्थान पर है। ज्ञान, प्रकाश से 10 स्थान आगे है। यदि राजेश और ज्ञान के बीच ठीक 10 छात्र हैं, तो कक्षा में कुल कितने छात्र हैं?
9.
एक कालीन की लंदो संख्याओं का योग 25 है और उनके बीच का अंतर 15 है। दोनों संख्याओं का अनुपात क्या होगा?बाई
10.
टोकरी में रखा एक आम हर एक मिनट में दोगुना हो जाता है। यदि टोकरी 30 min में पूरी तरह से आम से भर जाती है तो आधी टोकरी भरने में कितने मिनट लगे होंगे?
11.
एक कक्षा में 48 छात्र हैं। किसी एक दिन छात्रों की उपस्थिति उनकी कुल संख्या का 3/8 है; तो उस दिन अनुपस्थित छात्रों की संख्या होगी।
12.
रु. 25,000/- के लिए 10% वार्षिक ब्याज की दर से 3 वर्षों में साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज का अंतर _____ होगा।
13.
एक विद्यालय में किसी परीक्षा में 60% छात्र सफल हुए। यदि असफल होने वाले छात्रों की संख्या 240 है तो सफल होने वाले छात्रों की संख्या _____ होगी।
14.
एक खंभे के शीर्ष का उसके पाद बिंदु से 20 m की दूरी पर स्थित एक बिन्दु से उन्नयन कोण 45° है। खंभे की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
15.
दो रेलगाड़ियां सम्मुख दिशा में चल रही हैं, रेलगाड़ी A की चात्र 80 km/hr और रेलगाड़ी B की चाल 70 km/hr है, दोनों एक दूसरे को पार करने में 30 सेकंड का समय लेती हैं। यदि रेलगाड़ी A की लंबाई 300 m हो तो रेलगाड़ी B की लंबाई ज्ञात कीजिए।
16.
यदि दो संख्याओं का अनुपात 3 : 5 और उनका ल.स.प. 120 है, तो वे संख्याएँ ______ होंगी।
17.
बड़ी संख्या को छोटी संख्या से भाग देने पर भागफल के रूप में 6 और शेषफल के रूप में 5 प्राप्त होता है। यदि दोनो संख्याओं के बीच का अंतर 1540 हो, तो छोटी संख्या ज्ञात करें।
18.
एक व्यापारी द्वारा खरीदी गईं 20 वस्तुओं की लागत 15 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है। व्यापारी को_____होगा/होगी।
19.
यदि tanθ + cotθ = 5 हो, तो tan²θ + cot²θ + 2tan²60° का मान क्या होगा?
20.
PQRS एक चक्रीय समलंब चतुर्भुज है जिसमें भुजाएँ PQ एवं RS समानांतर हैं एवं भुजा PQ व्यास है। यदि ∠QPR = 40° तो ∠PSR का मान क्या होगा?
21.
15 × 14 − 30 + (3² + 17) का मान क्या होगा ?
22.
एक छोटी कंपनी में महिला और पुरुष कर्मियों की संख्या का अनुपात 2 : 3 है। यदि कंपनी में पुरुष कर्मियों की संख्या 90 है तो कंपनी के कर्मियों की कुल संख्या क्या होगी?
23.
250 का 27% - 1000 का 0.02% का मान क्या है?
24.
यदि किसी वृत्त का क्षेत्रफल 154cm² है, तो वृत्त की परिधि_____होगी।
25.
किसी कक्षा में 7 विद्यार्थियों के गणित विषय के प्राप्तांक 43, 44, 65, 41, 53, 65 एवं 62 हैं। इन आंकड़ों का बहुलक क्या होगा?
26.
40 - [20 - {14 - (16 -6 × 4- 2)}] का मान ज्ञात कीजिए।
27.
यदि 6 पेन का क्रय मूल्य, 5 पेन के विक्रय मूल्य के समान है, तो लाभ/हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
28.
140 m और 160 m लंबी दो ट्रेनें समानांतर लाइनों पर एक 40 km/h की चाल से और दूसरी 50 km/h की चाल से एक- दूसरे की ओर दौड़ रही हैं। जिस क्षण वे दोनों ट्रेनें आपस में मिलेंगी, उसके बाद कितने समय में वे एक-दूसरे को पार कर लेंगी?
29.
एक त्रिभुज की प्रत्येक भुजा की लम्बाई 12 सेमी. है। त्रिभुज की ऊँचाई क्या होगी ?
30.
14cm त्रिज्या वाले एक गोले का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।